जलवायु परिवर्तन सभी को प्रभावित करता है : हरिवंश

बारबाडोस, 11 अक्टूबर (वार्ता) राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने शनिवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन एक सच्चाई है जो सभी को प्रभावित करता है।
श्री हरिवंश ने आज ब्रिजटाउन, बारबाडोस में आयोजित 68वें राष्ट्रमंडल सम्मेलन के दौरान ‘द कॉमनवेल्थ – ए ग्लोबल पार्टनर’ पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा , “जलवायु परिवर्तन एक सच्चाई है जो हम सभी को प्रभावित करता है। ऐसे दौर में ग्रीन ग्रोथ हमारा साझा भविष्य है। इसके लिए एक-दूसरे के साथ सहयोग और साझेदारी करना हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हमें ग्लोबल साउथ में अपने मित्रों के साथ भी खड़े रहना चाहिए, विशेषकर छोटे द्वीपीय विकासशील देशों के साथ, जो मौसम में बदलाव और उनके समाजों पर इसके प्रतिकूल प्रभावों का सबसे अधिक सामना कर रहे हैं। यहां तक कि समुद्र के स्तर में वृद्धि के कारण उनके अस्तित्व को भी खतरा है। भारत इन छोटे देशों के सामने आने वाली चुनौतियों को लेकर पूरी तरह से सचेत है, जो कॉमनवेल्थ परिवार का एक तिहाई हिस्सा हैं. भारत इन देशों के साथ ग्रीन ग्रोथ और सतत विकास पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य कर रहा है।”
उन्होंने सभी के लिए नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने हेतु इंटरनेशनल सोलर एलायंस के गठन में भारत की पहल की भी चर्चा की।
उन्होंने कोविड महामारी के दौरान दुनिया के 100 से अधिक देशों, जिनमें कई कॉमनवेल्थ के सदस्य भी हैं, को दवाइयों और टीकों की आपूर्ति में देश के योगदान को भी याद किय। उन्होंने भारतीय तकनीकी व आर्थिक सहयोग कार्यक्रम के तहत कॉमनवेल्थ के कई देशों को लाभान्वित करने वाली क्षमता निर्माण पहलों को भी रेखांकित किया। इस कार्यक्रम के तहत अब तक 160 से अधिक देशों के 2,00,000 से अधिक अधिकारियों को नागरिक और रक्षा दोनों क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया गया है। 2014 के बाद से भारत ने अपने प्रमुख संस्थानों में करीब 1,00,000 उच्च स्तरीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण एवं छात्रवृत्तियां प्रदान की हैं।

Next Post

भारत लोकतंत्र और समानता की भावना का जीवंत उदाहरण : बिरला

Sat Oct 11 , 2025
बारबाडोस, 11 अक्तूबर (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि भारत लोकतंत्र और समानता का एक जीवंत उदाहरण है और संविधान पिछले 75 वर्षों से देश के लिए पथ-प्रदर्शक दीपस्तंभ रहा है। श्री बिरला ने 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन की आम सभा में “राष्ट्रमंडल – एक वैश्विक […]

You May Like