
दमोह। शहर के टाकीज तिराहा स्थित दीवान जी तलैया के पास खड़ी एक कार में अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार कार क्रमांक MP 15 ZK 5187 को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी वाहन के साथ इस तरह की घटना हो चुकी है, जिसको लेकर कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस के आरक्षक जितेंद्र और भूपेंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार मालिक नीलेश दुबे से जानकारी ली और उन्हें कोतवाली आकर पुनः एफआईआर दर्ज कराने की हिदायत दी।लगातार हो रही इस घटना से क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
