कोलार में महिलाओं के अंडरगारमेंट चोरी का अजीब मामला, आरोपी युवक गिरफ्तार

भोपाल। कोलार इलाके में महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करने का मामला सामने आया है. आरोपी युवक चोरी किए हुए कपड़ों को पहनकर रात में सोता भी था. मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई की है.

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान दीपेश नाम के युवक के रूप में की गई है. अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक वह घरों के बाहर या छतों पर सूखने के लिए डाले जाने वाले महिलाओं के अंडरगारमेंट को चोरी करता था. मंगलवार को देर रात आरोपी अमरनाथ कालोनी में एक घर की छत पर इसी इरादे से पहुंचता था. अंडरगारमेंट को चोरी कर जब वह भाग रहा था, तभी उसे घर के मालिक ने देख लिया. आरोपी का पीछा भी किया गया, तब तक वह दूर तक निकल गया था. मकान के मालिक को आरोपी का श्रमिक कार्ड छर पर गिरा हुआ मिला. थाने पहुंचकर मकान मालिक ने पुलिस में शिकायत की. श्रमिक कार्ड पर लिखे गए पते के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा. इस दौरान वह महिलाओं के अंडरगारमेंट पहने हुए भी दिखाई दिया. आरोपी को थाने लाकर पूछताछ करते हुए, पुलिस कार्रवाई कर रही है.

Next Post

ई-ऑफिस प्रशिक्षण का आयोजन, पुलिकर्मियों ने लिया हिस्सा 

Wed Dec 31 , 2025
भोपाल। देहात पुलिस ने 1 जनवरी 26 से जिले में पेपरलेस ई-ऑफिस व्यवस्था लागू करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया. बुधवार को एसपी कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यालय पुलिस अधीक्षक की सभी शाखाओं के प्रभारी, कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के अधिकारी-कर्मचारी, एसडीओपी कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, रक्षित केंद्र […]

You May Like