भिलाई में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2025’ के तहत भव्य तिरंगा यात्रा

भिलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के भिलाई में ”हर घर तिरंगा अभियान-2025” के अंतर्गत ”तिरंगा यात्रा और पब्लिक मार्च” का भव्य आयोजन किया गया है।

इस कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों सहित स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। तिरंगा यात्रा सामरिक मुख्यालय से प्रारंभ होकर रिसाली क्षेत्र से होते हुए पुनः सामरिक मुख्यालय परिसर में संपन्न हुई।

सीमा सुरक्षा बल ”हर घर तिरंगा अभियान-2025” नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात सभी वाहिनियों एवं नागरिकों के साथ हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। बल अपने अधिकार क्षेत्र के नागरिकों को तिरंगे (राष्ट्रीय ध्वज) का वितरण कर उन्हें घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित कर रहा है।

सीमा सुरक्षा बल ”नक्सल विरोधी अभियान” के साथ-साथ आम जनता की सुरक्षा के लिए भी संकल्पबद्ध है। इस अवसर पर भिलाई स्थित सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों एवं स्थानीय नागरिकों ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

 

 

Next Post

राशिफल-पंचांग : 12 अगस्त 2025

Tue Aug 12 , 2025
पंचांग 12 अगस्त 2025:- रा.मि. 21 संवत् 2082 भाद्रपद कृष्ण तृतीया भौमवासरे दिन 9/51, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्रे दिन 2/2, सुकर्मा योगे रात 9/53, विष्टि करणे सू.उ. 5/31 सू.अ. 6/29, चन्द्रचार कुम्भ दिन 8/15 से मीन, पर्व- संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, शु.रा. 12,2,3,6,7,10 अ.रा. 1,4,5,8,9,11 शुभांक- 5,7,1. ——————————————————— आज जिनका जन्म दिन […]

You May Like

मनोरंजन