आबकारी विभाग ने अवैध शराब जप्त कर बनाए पांच प्रकरण

रीवा: आबकारी विभाग की टीम ने शराब की अवैध बिक्री पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की जब्ती की तथा 5 प्रकरण दर्ज किए. इस संबंध में सहायक आयुक्त आबकारी अनिल जैन ने बताया कि गुढ़ सर्किल में अवैध शराब की बिक्री के चार प्रकरण दर्ज किए गए. जाँच के दौरान 102 पाव देशी मदिरा प्लेन तथा 20 पाव देशी मदिरा मसाला जब्त की गई. कम्पोजिट मदिरा दुकान गुढ़ का निरीक्षण करके एक विभागीय प्रकरण दर्ज किया गया.

दुकान से 201 वर्डवाइसर बियर के एक्सपायर्ड डेट के केन बरामद किए गए. इन्हें जब्त किया गया. सिरमौर सर्किल में आबकारी टीम ने बैकुण्ठपुर में घनश्याम सोनी के रिहायशी मकान से 32 पाव देशी मसाला मदिरा जब्त की. इनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई. बैकुण्ठपुर में कंपोजिट मदिरा की दुकान के निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर विभागीय प्रकरण दर्ज किया गया. जिले भर में शराब की अवैध बिक्री और भण्डारण पर आबकारी तथा पुलिस विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

विराट कोहली ने रचा इतिहास

Thu Nov 5 , 2026
ऑकलैंड, विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया है।वह SENA देशों में उनके खिलाफ सबसे ज्यादा 50+वनडे स्कोर बनाने वाले एशियाई बैटर बन गए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में इतिहास […]

You May Like