भाजपा नेताओं ने बाबा साहब को किया नमन

*संविधान निर्माता के योगदान को किया याद*

ग्वालियर। भरतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा सोमवार को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अंबेडकर पार्क, फूल बाग स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया के नेतृत्व में बाबा अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं सामूहिक रूप से संविधान की मूल प्रस्तावना का वाचन भी किया।

इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, सांसद भारत सिंह कुशवाहा, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, सभापति मनोज तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक कमलापत आर्य, रामवरण सिंह गुर्जर, घनश्याम पिरोनिया, अजीत वरैया, श्रीमती सुमन शर्मा, मीना सचान, राकेश माहौर, जितेंद्र गुर्जर, अशोक जादौन, जिला महामंत्री राजू पलैया, विनय जैन, विनोद शर्मा, मधुसूदन भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुलश्रेष्ठ, धर्मेंद्र राणा, रामेश्वर भदौरिया आदि उपस्थित थे।

Next Post

बाबासाहेब ने न्याय व्यवस्था को दी पहचान: न्यायमूर्ति कैत

Mon Apr 14 , 2025
म. प्र. उच्च न्यायालय के सिल्वर जुबली हॉल में आयोजित हुआ कार्यक्रम   जबलपुर। जिला अधिवक्ता संघ एवं मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को उच्च न्यायालय स्थित सिल्वर जूली हाल में भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर जी का 134 वा जन्मदिवस बड़े हर्ष […]

You May Like