कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई: षियाज

सिंगरौली । जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों के पुलिस बल ने प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में भ्रमण किया। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ असामाजिक तत्वों को कानून का पालन करने का संदेश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक षियाज केएम के निर्देशन, एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन तथा सीएसपी विंध्यनगर हेमंत कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च आयोजित किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक शांति भंग करने, गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त रहने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को नियमित गश्त, सतत निगरानी और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी विंध्यनगर आराधना सिंह परिहार, नवानगर थाना प्रभारी राजेन्द्र पाठक, सूबेदार आशीष तिवारी, खुटार चौकी प्रभारी अमन वर्मा सहित विभिन्न थानों एवं चौकियों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

Next Post

पार्षद पुत्र की गुंडई: जेल से छूटते ही युवक पर पिस्तौल से हमला

Sat Nov 21 , 2026
जबलपुर। सिविल लाइन में शुक्रवार देर रात कौशल राजपूत पर दयानंद सरस्वती वार्ड के पार्षद लवलीन आनंद के पुत्र राजवीर आनंद और उसके चार साथियों ने पिस्तौल की बट से हमला कर दिया। इस मामले में साढ़े तीन घंटे थाने में बैठाए रखने के बाद भी रिपोर्ट नहीं लिखने का […]

You May Like