भाजपा राज में छत्तीसगढ़ में कानून नहीं, दबंगों का शासन : कांग्रेस

रायपुर, 07 नवंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए शुक्रवार को कहा कि राज्य में कानून नहीं बल्कि दबंगों का शासन है।

कांग्रेस ने आज एक्स पर किये अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि मेहनत से जीवन चलाने वाला मजदूर आज अपने ही काम पर असुरक्षित है जबकि सरकार की कानून व्यवस्था वीआईपी की सेवा में लगी हुई है।

कांग्रेस ने लिखा,“भाजपा के राज में कानून लाचार है, जबकि दबंगों के हौसले आसमान छू रहे हैं। जब गरीब इंसाफ की गुहार लगाता है और सत्ता सिर्फ तमाशा देखती है, तब इसे ‘सुशासन’ नहीं, ‘जंगलराज’ कहा जाता है।”

कांग्रेस ने आगे कहा कि राज्य में कानून नहीं, बल्कि दबंगों का शासन चल रहा है। इसी के उदाहरण के रूप में उन्होंने जिला बलरामपुर के राजपुर क्षेत्र के भेलाई खुर्द गांव की एक दर्दनाक घटना का जिक्र किया, जहां एक पोकलेन चालक को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा गया।

कांग्रेस ने इस घटना को प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था का प्रतीक बताया और सवाल उठाया कि जब आम मजदूर सुरक्षित नहीं है, तब प्रदेश में ‘सुशासन’ का दावा कैसे किया जा सकता है। पार्टी ने सरकार से मांग की है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित को न्याय दिलाया जाए।

 

 

 

Next Post

रीवा में 2994.56 मीट्रिक टन यूरिया और 1372.90 मीट्रिक टन डीएपी खाद उपलब्ध

Fri Nov 7 , 2025
रीवा।रवी की बोनी किसानो ने शुरू कर दी है समितियों में खाद लेने के लिये किसान पहुंच रहे है. अभी धान की कटाई हो रही है साथ ही गेंहू की बोनी भी शुरू हो गई है. हालाकि अभी खाद की ज्यादा मांग नही है लेकिन एक सप्ताह बाद खाद की […]

You May Like

Play sound