रीवा में 2994.56 मीट्रिक टन यूरिया और 1372.90 मीट्रिक टन डीएपी खाद उपलब्ध

रीवा।रवी की बोनी किसानो ने शुरू कर दी है समितियों में खाद लेने के लिये किसान पहुंच रहे है. अभी धान की कटाई हो रही है साथ ही गेंहू की बोनी भी शुरू हो गई है. हालाकि अभी खाद की ज्यादा मांग नही है लेकिन एक सप्ताह बाद खाद की मांग तेजी से बढ़ेगी. प्रशासन का कहना है कि पर्याप्त मात्रा में जिले में खाद उपलब्ध है.

आगामी फसल की बुवाई के लिए किसानों को समुचित खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है. सहकारी समितियों डबल लॉक सेंटर तथा निजी विक्रेताओं के माध्यम से किसानों को खाद का वितरण किया जा रहा है. इस संबंध में उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने बताया कि रीवा जिले में 6 नवम्बर की स्थिति में कुल 2994.56 मीट्रिक टन यूरिया तथा 1372.90 मीट्रिक टन डीएपी खाद उपलब्ध है. इसके साथ-साथ 2115.25 मीट्रिक टन एनपीके, 23.50 मीट्रिक टन म्यूरेट ऑफ पोटाश तथा 3513.40 मीट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट उपलब्ध है. खाद की रैक नियमित अंतराल से प्राप्त हो रही है. उप संचालक ने बताया कि किसानों को सहकारी समितियों, डबल लॉक सेंटर तथा निजी विक्रेताओं के माध्यम से लगातार खाद का वितरण किया जा रहा है. अब तक किसानों को कुल 5017.38 मीट्रिक टन यूरिया, 2553.43 मीट्रिक टन डीएपी का वितरण किया जा चुका है.

Next Post

दहेज की मांग को लेकर प्रकरण दर्ज

Fri Nov 7 , 2025
इंदौर. सुदामा नगर थाना क्षेत्र में महिला ने दहेज की मांग और उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 27 जनवरी की घटना में फरियादी ने बताया कि आरोपी एकता के पति शिवम और उसके […]

You May Like