पार्षद पुत्र की गुंडई: जेल से छूटते ही युवक पर पिस्तौल से हमला

जबलपुर। सिविल लाइन में शुक्रवार देर रात कौशल राजपूत पर दयानंद सरस्वती वार्ड के पार्षद लवलीन आनंद के पुत्र राजवीर आनंद और उसके चार साथियों ने पिस्तौल की बट से हमला कर दिया। इस मामले में साढ़े तीन घंटे थाने में बैठाए रखने के बाद भी रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप पीड़ित ने पुलिस पर लगाया है। वहीं, इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी शशि धुर्वे का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है।

करीब 15 दिन पहले भी इनके बीच विवाद और मारपीट हुई थी, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कौशल राजपूत को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कौशल शुक्रवार को ही जेल से छूटकर बाहर आया है। पीड़ित की शिकायत को संज्ञान में लिया गया है और पार्षद पुत्र राजवीर आनंद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

अदिति स्वामी और गणेश मणि रत्नम ने जीते रजत, भारत ने कुल 6 मेडल के साथ समापन किया

Sat Nov 21 , 2026
हांगझोऊ, 21 नवंबर (वार्ता) शनिवार को चीन के हांगझोऊ में आर्चरी एशिया कप 2026 के तीसरे चरण का समापन हुआ, जिसमें भारत ने कुल 6 मेडल जीते। अदिति गोपीचंद स्वामी और गणेश मणि रत्नम ने व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में रजत पदक हासिल किए। इस महाद्वीपीय आर्चरी प्रतियोगिता में भारत के […]

You May Like