विदिशा। फरियादी केशव कुशवाह निवासी रंगई, विदिशा अपने मौसेरे भाई के साथ स्कूटी से बासौदा से विदिशा लौट रहे थे, तभी रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने स्कूटी रोकने की कोशिश की. स्कूटी न रोकने पर आरोपियों ने फरियादी को डंडे से मारकर घायल कर दिया और स्कूटी व 500 लेकर भाग गए. फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गुलाबगंज में मामला दर्ज किया गया. तकनीकी और गोपनीय सूचना तंत्र का उपयोग करते हुए आरोपी जितेंद्र उर्फ जित्तु अहिरवार को ग्राम घटेरा थाना त्योंदा से और आरोपी फरहान खान को भोपाल से गिरफ्तार किया गया. लूटी गई स्कूटीको बरामद कर लिया गया. वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक को बरामद कर लिया है यह बाइक चोरी की बताई जा रही है.
Next Post
ट्रेन से गिरने पर युवक के कटे दोनों पैर, हालत गंभीर
Wed Jul 16 , 2025
बैतूल। सदर क्षेत्र स्थित रेलवे अंडरब्रिज के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। संघमित्रा एक्सप्रेस से बैतूल आ रहे युवक को ट्रेन के गेट पर धक्का लग गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में युवक के दोनों पैर कट […]

You May Like
-
10 months ago
अमरनाथ यात्रा से पहले समग्र सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा
-
3 months ago
व्यक्तिगत मामले में सवालों से बचना लाजिमी: अपर्णा