सरकार और संगठन को मेरी छवि के बारे में है जानकारी : संपत्तिया

भोपाल, 01 जुलाई (वार्ता) स्वयं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर मध्यप्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपत्तिया उइके ने आज कहा कि उनकी छवि कैसी है, ये सरकार और संगठन दोनों को पता है।

सुश्री उइके ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वे गरीब और आदिवासी वर्ग का प्रतिनिधित्व करती है। उन्होंने कहा कि संगठन और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समेत सभी लोग जानते हैं कि उनकी छवि कैसी है।

मंत्री ने कहा कि वे इस बारे में मुख्यमंत्री डॉ यादव से बात करेंगी, जिसके बाद इस मामले से जुड़े जवाब मुख्यमंत्री देंगे।

उन्होंने कहा कि वे उन पर लगे आरोपों के संबंध में प्रेस वार्ता करेंगी।

इसी बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इन आरोपों के तारतम्य में मंत्री सुश्री उइके का इस्तीफा मांगते हुए कहा कि वे इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे और उनसे आग्रह करेंगे कि राज्य में जल जीवन मिशन का भौतिक सत्यापन कराया जाए।

पूर्व विधायक किशोर समरीते ने इस संबंध में कथित तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय को शिकायत भेजते हुए मंत्री संपत्तिया उइके पर जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार और करोड़ों रुपए का कमीशन लेने के आरोप लगाए थे। इस शिकायत के बाद विभाग के एक अधिकारी ने जांच के निर्देश दिए और कुछ ही समय में पूरे मामले में मंत्री को क्लीनचिट दे दी। इस मामले के सामने आने के बाद इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

Next Post

ट्यूबवेल को पाइप लाइन से नहीं जोड़ा, इससे नाराज सभापति मनजीत धरने पर बैठे

Tue Jul 1 , 2025
इटारसी। सभापति मनजीत कलोसिया अपने साथियों के साथ अपनी ही परिषद के कामकाज के खिलाफ धरने पर बैठ गये हैं। उनके वार्ड में ट्यूबवेल खनन हुए डेढ़ माह हो गये, लेकिन उसे पाइप लाइन से नहीं जोड़ा गया है। कई बार अधिकारियों से गुहार के बावजूद जब सुनवाई नहीं हुई […]

You May Like