पत्रकार कानून लागू करने सुंदरकांड पाठ के साथ उठी आवाज

ग्वालियर: आज प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के तत्वावधान में पत्रकारों की सुरक्षा और पत्रकार संरक्षण कानून लागू करने की मांग को लेकर विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना के साथ हवन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में शहर के विभिन्न पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों और मीडिया कर्मियों ने भाग लिया। सभी ने एकजुट होकर पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़े कानून को जल्द लागू करने की मांग उठाई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने हवन सामग्री में आहुति देकर सरकार से इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।

Next Post

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

Mon Mar 16 , 2026
नई दिल्ली | कांग्रेस पार्टी ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, असम और पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपनी कमर कस ली है। हालांकि, पार्टी ने चुनाव आयोग के ‘स्वतंत्र और निष्पक्ष’ चुनाव कराने के दावों पर गहरा संदेह व्यक्त किया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि […]

You May Like