भारत का 24 सदस्यीय दल विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में लेगा भाग

विन्निपेग (कनाडा) 18 अगस्त (वार्ता) कनाडा के विन्निपेग में मंगलवार से शुरू होने वाली विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप 2025 में 24 सदस्यीय भारतीय दल भाग लेगा।
इस चैंपियनशिप के रिकर्व और कंपाउंड फाइनल मुकाबलों में भारतीय दल 22 से 24 अगस्त तक स्पर्धा करेगा। तीरंदाजी प्रतियोगिता 18 से 24 अगस्त तक चलेगी।
द्विवार्षिक प्रतियोगिता विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप के 19वें संस्करण में दुनिया भर के 63 देशों के कुल 570 शीर्ष युवा तीरंदाज पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।
इस वर्ष की चैंपियनशिप में अंडर-18 और अंडर-21, दोनों आयु वर्गों में टीम, मिश्रित टीम और व्यक्तिगत प्रारूपों में पुरुष और महिला वर्ग के मुकाबले होंगे, जिनमें रिकर्व और कंपाउंड दोनों वर्गों में प्रतिस्पर्धा होगी।

Next Post

बंगलादेश में निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं : रिजवी

Mon Aug 18 , 2025
ढाका, 18 अगस्त (वार्ता) बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के वरिष्ठ संयुक्त सचिव जनरल रूहुल कबीर रिज़वी ने सोमवार को कहा कि प्रतिबंधित अवामी लीग द्वारा नियुक्त कार्यकर्ताओं के शासन में बने रहने के कारण देश में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते। बिज़नेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार श्री रिजवी ने […]

You May Like