
इंदौर: इंदौर का स्वच्छता का ताज छिन गया है. इसके दोषों प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रभारी मंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री, सांसद और महापौर ये चारों की चौकड़ी जिम्मेदार है. सांसद शहर के विकास में उतने गंभीर नहीं हैं जितने होना चाहिए. शहर में भागीरथपुरा कांड होने से पूरी दुनिया में इंदौर की शान को धब्बा लग गया. इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन सरकार दोषी है.
यह बात पत्रकारों से नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सोनीला मिमरोट कहते हुए आरोप लगाया कि निरंतर लापरवाही का परिणाम है कि इंदौर नंबर वन नहीं रहा. पिछले आठ वर्षों से जो नगर निगम स्वच्छता में पूरे देश में नंबर वन बना हुआ था और विश्व में उसकी एक साख कायम थी, वह साख अब भाजपा के नेताओं की लापरवाही की वजह से खो दी है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महापौर को स्पष्ट करना चाहिए कि स्वच्छता के नाम पर नगर निगम द्वारा करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद सफाई सुधार क्यों नहीं दिखाई दे रहा है?
