भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न विकास कार्यों और केंद्र में लंबित प्रस्तावों पर चर्चा की। भेंट को सौहार्दपूर्ण और रचनात्मक बताया गया।
सीएम मोहन यादव आज शाम मप्र के सभी सांसदों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में भी हिस्सा लेंगे, जिसमें राज्य से जुड़े केंद्र सरकार के लंबित मामलों, परियोजनाओं और बजट आवंटन जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक का उद्देश्य राज्य के हित में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
