
जबलपुर। खितौला अंतर्गत ईसाफ स्मॉल फाईनेंस बैंक में हुई अंतर्राज्यीय बैंक डकैती मामले में पुलिस ने बिहार के गया से एक डकैत समेत डकैती का माल खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है दोनों को पुलिस टीम गिरफ्तार का जबलपुर लेकर आ गई है दोनों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है, पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 750 ग्राम सोना भी जप्त हुआ है।
विवाद हो कि खितौला अंतर्गत ईसाफ स्मॉल फाईनेंस बैंक में घटित अंतर्राज्यीय बैंक डकैती के सरगना और उसके अन्य 10 साथियों को तकनीकी सहायता से बिहार एवं मध्यप्रदेश से पूर्व में गिरफ्तार कर 3 किलो से अधिक सोना जब्त किया जा चुका है। अब दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या 13 हो गई है।
