देह व्यापार मामले में आरक्षक सस्पेंड 

जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत सुहागी सरस्वती कॉलोनी पन्नी मोहल्ला में चल रहे सेक्स रैकेट के मामले में संदिग्ध भूमिका, संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने अधारताल थाने में पदस्थ आरक्षक सतीश झरिया को सस्पेंड कर दिया है और विभागीय शुरू कर दी गई है।

विदित हो कि सुहागी सरस्वती कॉलोनी पन्नी मोहल्ला में निमेष विनोदिया के मकान में बीते चार साल से देह व्यापार संचालित हो रहा था। पुलिस टीम ने बीते शुक्रवार को घेराबंदी कर दबिश दी थी। मौके से संचालिका मंजू निखर 41 वर्ष निवासी सुहागी सरस्वती कालोनी पन्नी मोहल्ला और उसके पति मुकेश निखर एवं पुत्र आरूष निखर को दबोचा गया था। ग्राहक अभय सिंह, सुबोध सिंह, संजय चौरसिया को भी पकड़ा गया था । ग्राहकों को मोबाइल पर फोटो भेजकर एक-एक हजार रूपए में सौदेबाजी हुई थी। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया था। कार्रवाई के दौरान एक पीडि़ता को भी आरोपियों के चंगुल से मुक्ति कराया गया था। मकान मालिक निमेष विनोदिया फरार हो गया था। सीएसपी आशीष जैन ने बताया कि निमेष विनोदिया निवासी सिविल लाइन को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे भी जेल भेज दिया गया है। आरोपी मकान मालिक पीडब्ल्यूडी सीनियर इंजीनियर ऑफिस में बाबू के पद पर पदस्थ था जिसके संरक्षण मेें देह व्यापार का कारोबार चल रहा था बल्कि इस कारोबार में उसकी हिस्सेदारी भी थी। इस मामले में अब संदिग्ध भूमिका, संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने अधारताल थाने में पदस्थ आरक्षक सतीश झरिया को सस्पेंड कर दिया है।

Next Post

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा ,हुई दर्दनाक मौत

Thu Jul 16 , 2026
पांढुरना,तीन वर्षीय बालक को स्कूल से घर ले जा रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया, जिससे युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीँ बालक गभीर रूप से घायल हो गया। नगर के मध्य से होकर गुजरने वाले नागपुर मार्ग पर आज […]

You May Like