
० सिलपरा में सर्चिंग के दौरान मिला शव
सीधी 9 जनवरी। जिले के रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत ग्राम पकरिहा में बाणसागर नहर में एक अधेड़ के गिरकर बहने पर एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड की टीम सर्चिंग में मुस्तैद थी। सर्चिंग के दौरान मृतक का शव सिलपरा में मिला।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पकरिहा निवासी राजरूप यादव पिता जगतधारी यादव उम्र 45 वर्ष बाणसागर नहर में दो दिन पहले गिरकर बह गया था। लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड की टीम को सूचना देकर बहे अधेड़ के शव को सर्चिंग कराने का काम शुरू किया गया। सर्चिंग के दौरान टीमों को रीवा जिले के सिलपरा में बहेे अधेड़ का शव मिला, जिसको कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कार्रवाई के पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया गया। तत्संबंध में रामपुर नैकिन थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने बताया कि नहर में गिरने की वजह से व्यक्ति की मौत हुई है। उसकी लाश रीवा जिले के सिलपरा से बरामद किया गया। संबंधित व्यक्ति किस कारण से नहर में गिरा इसकी विवेचना की जा रही है।
०००००००००००
