रेलवे स्टेशन पर सक्रिय चोर गैंग, दो यात्रियों को मिनटों में लगाया चूना

इंदौर: रेलवे स्टेशन पर चोरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है. जीआरपी ने स्टेशन पर हुई चोरी की दो अलग अलग वारदातों में केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की है, दोनों घटनाएं प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर हुईं.हरदा निवासी सुशील कुमार गौर रतलाम जाने के लिए डेमू पैसेंजर का इंतजार कर रहे थे. भीड़ के बीच उन्होंने अपना मोबाइल शर्ट की जेब में रखा था. कुछ देर बाद जेब टटोली तो करीब 10 हजार रुपए कीमत का मोबाइल गायब मिला.

माना जा रहा है कि भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरे ने मोबाइल पार कर दिया. वहीं, विदिशा निवासी रघुवीर साहू ट्रेन का इंतजार करते हुए पूछताछ कार्यालय के पास बैठे थे. इस दौरान उन्हें झपकी लग गई. जागने पर पास में रखा बैग गायब था. बैग में 8,500 रुपए नकद, मोबाइल, आधार कार्ड और कपड़े रखे थे. दोनों मामलों में जीआरपी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस को आशंका है कि स्टेशन पर सक्रिय जेबकतरे और चोर यात्रियों की असावधानी का फायदा उठाकर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं

Next Post

इंग्लैंड के नये टेस्ट कोच को आईपीएल में भी भूमिका निभाने की मिल सकती है मंजूरी: गोल्ड

Mon Jul 13 , 2026
लंदन, 13 जुलाई (वार्ता) इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड गोल्ड ने कहा है कि बोर्ड, टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में काम करने की अनुमति देने पर विचार कर सकता है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड गोल्ड ने रविवार को इसकी […]

You May Like