सुनील बाजपेई सम्मानित: रावतपुरा सरकार के हाथों मिला भारतीय संस्कृति और संगीत की सेवा का सम्मान

इटारसी। विगत दिवस अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद स्मृति समिति आजाद कुटी ओरछा ने युवनाद संस्था के तत्वाधान में शास्त्रीय संगीत एवं भारतीय लोक संगीत संस्कृति का नर्मदापुरम जिले में ,युवा छात्र छात्राओं में प्रचार प्रसार में 25 वर्षों से लगातार समर्पित भाव से सक्रिय योगदान प्रदान करने पर पूज्य संत श्री रावत पुरा सरकार के करकमलों से सुनील बाजपेई को सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन कर रहे समिति के अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि समिति द्वारा विभिन्न आयामों में समाजसेवा में उल्लेखनीय सेवा देने वाले समाजसेवियों का सम्मान संस्था आयोजित करती है। इस वर्ष भारतीय लोक संस्कृति एवं शास्त्रीय संगीत एवं साहित्यिक क्षेत्र में प्रचार प्रसार में 25 वर्षों से संलग्न इटारसी मध्यप्रदेश के सुप्रसिद्ध मंच संचालक सुनील बाजपेई को संस्था संरक्षक पूज्य संत श्री रावत पुरा सरकार द्वारा सम्मानित किया गया।इसके साथ ही स्वास्थ्य में डॉक्टर मनोज मिश्रा, निर्मल हॉस्पिटल ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मी बाई बलिदान समिति ग्वालियर के अध्यक्ष आर के भदौरिया,जैसी अन्य हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। श्री बाजपेई को सम्मानित किए जाने पर उनके इष्ट मित्रों ने संस्था के अध्यक्ष कवि सम्मेलनों के कुशल मंच संचालक,राष्ट्रीय कवि,श्री रामकथा वाचक सुमित मिश्रा के प्रति आभार प्रकट कर श्री बाजपेई को बधाई प्रेषित की हैं जिनमे सुधीर गोठी, हेमंत शुक्ला, जम्मू सिंह उप्पल, जितेंद्र ओझा, जाफर सिद्दीकी, नवनीत कोहली,नीरज चौहान,दिनेश उपाध्याय, एस पी मिश्रा,संजय बाजपेई, सौरभ शुक्ल,संतोष भारद्वाज,सत्येंद्र तिवारी,प्रकाश दुबे,श्रीमती राधा मैना आदि प्रमुख है।

Next Post

सलामतपुर में ओवरलोड भूसा वाहनों से बढ़ा हादसों का खतरा

Tue Mar 3 , 2026
सलामतपुर। भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर इन दिनों ओवरलोड वाहनों की आवाजाही चिंता का विषय बन गई है। खासकर भूसे से भरे ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली क्षमता से अधिक माल लेकर तेज रफ्तार में गुजर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ रही है। सलामतपुर, बेरखेड़ी चौराहा और दीवानगंज क्षेत्र से […]

You May Like