एआईएमआईएम के मुख्य प्रवक्ता सैयद आसिम वकार कांग्रेस में हुए शामिल

नयी दिल्ली, 02 सितंबर (वार्ता) ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मुख्य प्रवक्ता सैयद आसिम वकार बुधवार को कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो गये। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय तथा कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रमुख इमरान प्रतापगढ़ी की मौजूदगी में श्री वकार ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने यहाँ कांग्रेस मुख्यालय में पट्टा पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया।

श्री गौतम ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में शिक्षा, रोजगार, छात्र, महिला और वंचित वर्गों के मुद्दों को लेकर आंदोलन चल रहा है और वह मजबूती के साथ हर वर्ग की आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री गांधी सरकार को हर मोर्चे पर लगातार सचेत कर रहे हैं और कांग्रेस के इसी संघर्ष से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता पार्टी से जुड़ रहे हैं तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और श्री गांधी के हाथ मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “देश पहले है और देश से बढ़कर कुछ नहीं है। देश बचेगा तभी छात्र, शिक्षा, रोजगार और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर काम होगा।” श्री प्रतापगढ़ी ने उनका कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि श्री गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’ के कारवां में एक और साथी के जुड़ने से पार्टी का परिवार और मजबूत हुआ है।

.....

Next Post

राखी बंधवाने घर आ रहा युवक लापता

Wed Sep 2 , 2026
सतना: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उमरी पन्ना नाका निवासी 26 वर्षीय विनीत कुमार विश्वकर्मा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया.पिता हीरालाल विश्वकर्मा के अनुसार, विनीत टिकुरिया टोला में किराए से रहकर मजदूरी करता था.28 अगस्त को दोपहर 1 बजे वह मकान मालिक से उमरी राखी बंधवाने जाने की बात […]

You May Like