इंदौर:शहर की ऐतिहासिक अनंत चतुर्दशी झांकी परंपरा को मिल मजदूर आज भी अपनी मेहनत और आस्था से जीवित रखे हुए हैं. पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने बुधवार को मालवा मिल पहुंचकर झांकी समितियों को कुल एक लाख रुपये की सहायता दी.
उन्होंने कहा कि झांकियां केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि इंदौर की श्रमिक संस्कृति और कला की पहचान हैं. वर्मा ने कहा कि यदि उनके पास नगरीय प्रशासन विभाग होता तो प्रत्येक मिल की झांकी समिति को 10-10 लाख रुपये दिलाते. उन्होंने सरकार पर सहायता राशि नहीं बढ़ाने का आरोप लगाया. वर्मा ने घोषणा की कि कांग्रेस सरकार बनने पर इस परंपरा को संस्कृति विभाग से जोड़कर स्थायी बजटीय सहयोग दिलाया जाएगा. इस वर्ष कल्याण मिल की झांकी परंपरा 103वें वर्ष में पहुंची है.
Next Post
अमृत योजना 2.0ः नल कनेक्शन लेने के बाद भी नहीं मिल रहा पानी
Fri Sep 25 , 2026
इंदौर. अमृत योजना 2.0 के तहत शहर में नल कनेक्शन लगने के बाद भी पानी न आना एक गंभीर समस्या बनी हुई है. इसका कारण प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी ढांचे में तालमेल की कमी माना जा रहा है. अमृत योजना का मुख्य उद्देश्य हर घर तक साफ पानी पहुंचाना है, […]

You May Like
-
8 months ago
कनिष्ठ की तरह वरिष्ठ को भी प्रदान करें लाभ: हाईकोर्ट
-
5 months ago
पुलिस ने लूट के फरार एक आरोपी को किया गिरफ्तार
-
1 year ago
साइबर ठग ने खाते से 17 हजार रूपये निकाले