
ग्वालियर। कला और संस्कृति की भूमि ग्वालियर ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अभिनय के प्रति अटूट जुनून, कभी न हार मानने वाले जज्बे और वर्षों की कड़ी मेहनत के बल पर शहर की बेटी मिलन सिंह ने अभिनय जगत में एक मुकाम हासिल कर लिया है। नी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है।
मिलन के 12 वर्षों का संघर्ष और राष्ट्रीय पहचान
लगभग 12 वर्षों तक मायानगरी मुंबई में निरंतर संघर्षरत रहने के बाद मिलन सिंह आज देश के प्रमुख टीवी चैनलों के लोकप्रिय धारावाहिकों और बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों का एक जाना-पहचाना चेहरा बन चुकी हैं। उनकी यह सफलता उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा है जो छोटे शहरों से निकलकर बड़े सपनों को पूरा करना चाहते हैं।
प्रमुख धारावाहिक और रियलिटी शो: हाल ही में मिलन सिंह को कुकू टीवी के चर्चित रियलिटी शो “सबसे बड़ा ड्रामेबाज़” में अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। इसके अलावा उन्होंने दंगल टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक “मन सुंदर”, कलर्स टीवी के “डोरी”, ज़ी टीवी के “अगर तुम ना होते”, तथा कलर्स टीवी के “मुस्कुराने की वजह तुम हो” जैसे प्रसिद्ध शोज़ में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।धारावाहिकों के साथ-साथ मिलन सिंह कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के विज्ञापनों में भी अपनी छाप छोड़ चुकी हैं। वे कई प्रमुख कमर्शियल विज्ञापनों में शामिल हैं। अपने इस सफर के बारे में बात करते हुए मिलन सिंह कहती हैं कि मुंबई जैसे महानगर में 12 वर्षों का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था, यहाँ पग-पग पर चुनौतियां थीं। लेकिन उनका दृढ़ संकल्प और लगातार मिल रहा काम इस बात का प्रमाण है कि सच्ची मेहनत का फल हमेशा मिलता है। उनका यह सफर छोटे शहरों के उन हजारों युवाओं के लिए एक मार्गदर्शिका है जो अभिनय और कला के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।
