मंडी टैक्स चोरी पर 346 क्विंटल मक्का से भरा ट्रक जप्त, 5 गुना जुर्माना वसूलकर छोड़ा

मुलताई। मंडी क्षेत्र से बिना मंडी टैक्स चुकाए मक्का लेकर जा रहे ट्रक की मासोद रोड पर मंडी सचिव शीला खातरकर एवं मंडी निरीक्षक चंपा तुमडाम द्वारा जप्त कर मंडी परिसर में खड़ा करवाया गया है. ट्रक चालक से मंडी टैक्स का 5 गुना राशि जमा कर ट्रक छोड़ा गया। मंडी सचिव शीला खातरकर ने बताया गुरुवार की रात मासोद रोड पर गस्त के दौरान एक ट्रक को रोककर पूछताछ की गईं तो ट्रक चालक के पास उपज से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं थे। चालक ने बताया ट्रक भैसदेही से मक्का भरकर रायपुर जा रहा है। मंडी टैक्स जमा नहीं होने के कारण ट्रक की जप्त कर कार्रवाई की गईं। ट्रक में 346 क्विंटल मक्का होने पर मंडी टैक्स की 5गुना राशि 37 हजार 178 रुपए जमा करा कर ट्रक छोड़ा गया।

Next Post

बैतूल में सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर गिरी गाज, अधिकारियों के वेतन कटे; एक निलंबित

Fri Feb 20 , 2026
बैतूल। बैतूल जिले में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागवार समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया कि शिकायतों को लंबित रखना अब […]

You May Like