इंदौर: रणजीत महोत्सव के तहत आज सुबह से दोपहर तक सवा लाख रक्षा सूत्र की सिद्धी की गई. इसके साथ ही रणजीत हनुमान के विग्रह का महाभिषेक भी किया गया. करीब साढ़े तीन घंटे तक रक्षा सूत्र सिद्धी और महाभिषेक का पूजन चलता रहा. इस दौरान मंदिर पर बढ़ी संख्या में श्रद्धालु ने पूजन महाअभिषेक में भाग लिया.
रणजीत अष्टमी महोत्सव के तीसरे दिन मंदिर परिसर में सवा लाख रक्षा सूत्र सिद्धी और विग्रह महाअभिषेक का आयोजन किया गया. सिद्ध रक्षा सूत्र आज सुबह प्रभात फेरी में भक्तों को बांटे जाएंगे. रक्षा सूत्र सिद्धी और विग्रह महाभिषेक का पूजन सुबह 10.30 से 1.30 बजे तक निरंतर चलता रहा. इस दौरान पंडितो के समूह ने मंत्रों उच्चार के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं और भक्तों को मुग्ध कर दिया. अंत में हवन और आरती के साथ सिद्धी पूजन के समाप्ति हुई.
स्वर्ण रथ पर सवार होकर दर्शन देंगे
चार दिवसीय महोत्सव में आज चौथे दिन रणजीत बाबा अष्टमी महोत्सव में नगर भ्रमण करेंगे। इस दौरान करीब 5 किलोमीटर बाबा मंदिर से महूनाका, महावर नगर, दशहरा मैदान,अन्नपूर्णा मंदिर, नरेंद्र तिवारी मार्ग, सुदामा नगर महावीर द्वार से वापस मंदिर पहुंचेंगे। बाबा स्वर्ण रथ में सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे. बाबा के स्वर्ण रथ को विशेष तरह के फूलों से सजाया जाएगा. रथयात्रा के स्वागत के लिए 3 सौ से ज्यादा स्वागत मंच श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे हैं. हर मंच से विभिन्न तरह की प्रसादी जिसमें, हलवा, पोहे, चाय से लेकर सूखे मेवे तक चढ़ाई जाती है. इस साल भी 20 से ज्यादा तरह के भोग भगवान के लिए श्रद्धालुओं द्वारा बनाए गए है.
मुख्य पुजारी पंडित दीपेश व्यास ने बताया कि उक्त रथ यात्रा के शुरुआत करीब 130 साल पहले बहुत छोटे से स्वरूप में हुई थी. आज बाबा ने आस्था और श्रद्धा से ऐसा प्रताप फैल गया है कि साल दर साल भक्तों और श्रद्धालुओं के संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. पिछले साल पांच लाख लोगों ने बाबा के प्रति श्रद्धा और आस्था व्यक्त की थी. इस बार करीब 6 लाख से ज्यादा लोग के शामिल होने की संभावना है. यात्रा समाप्ति के साथ ही चार दिवसीय महोत्सव का समापन हो जाएगा.
650 पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी
इंदौर के अभूतपूर्व रणजीत बाबा रथ यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के बढ़े स्तर पर तैनाती की गई है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि 5 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबे मार्ग के लिए 650 पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात किए गए है. पूरे यात्रा मार्ग को चार जोन में बांटा गया है, जिसमें एक एडिशनल डीसीपी, दो एसीपी और चार टीआई के साथ महिला, एसटीएफ और पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे. यात्रा मार्ग को करीब 50 ड्रोन कैमरे और 100 से ज्यादा सीसीटीवी एवम 200 यात्रा मार्ग पर लगे निजी सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी. वहीं प्रशासन की ओर से चार एडीएम और 8 एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार की ड्यूटी लगाई गई है. यात्रा में शराब, नशा और हुडदंग करने वाले को सीधे पकड़कर जेल भेजा जाएगा.
