इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप अस्पताल के अंदर दिनदहाड़े एक महिला का पर्स चोरी हो गया. वारदात उस समय हुई जब महिला अपने स्टाफ के साथ लंच कर रही थी. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया हैथाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि फरियादिया 64 वर्षीय लतिका बनकर, निवासी सुविधि नगर, छोटा बांगड़दा रोड ने शिकायत दर्ज कराई कि जब वह अपने स्टाफ के साथ लंच कर रही थीं, तब किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका पर्स चोरी कर लिया.
लंच के बाद जब वे लौटकर आईं तो पर्स अपनी जगह पर नहीं मिला. लतिका ने आसपास और संभावित जगहों पर तलाश की, लेकिन पर्स का कोई पता नहीं चला. उनके मुताबिक, पर्स में नकदी के साथ कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे. पुलिस ने अस्पताल परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि आरोपी की पहचान की जा सके.
