राज्य और केन्द्र सरकार कर रही है बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता: सिंह

नरसिंहपुर, 1 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि राज्य और केन्द्र सरकार वृद्धजनों और दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रख रही है।

श्री सिंह आज जिले के गाडरवारा और ग्राम सालीचौका में वृद्धजन और दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित करने के बाद नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र में कौंडिया से कामती तक 100 करोड़ रुपये लागत का बायपास रोड मंजूर हो चुका है। इसी के साथ गाडरवारा में रेलवे फाटक पर फ्लाई-ओवर बनाया जा रहा है, इससे नगर का यातायात सुगम होगा।

गाडरवारा और सालीचौका के कार्यक्रमों में 396 वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को 595 सहायक उपकरण वितरित किये गये। श्री सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनों के प्रति जन-सामान्य में मदद का भाव होना चाहिये। उन्होंने कहा कि निर्धन वर्ग का परिवार अपनी बेटी का विवाह सरलता से कर सके, इसके लिये जिले में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किये जाएंगे। पात्र हितग्राहियों को 55 हजार रुपये की राशि दी जायेगी।

श्री सिंह ने योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया। शिविर में दिव्यांगजनों को ट्रायसिकल, व्हील-चेयर, वॉकिंग-स्टिक, ब्रेल किट, श्रवण यंत्र सहित अन्य उपकरण वितरित किये गये।

Next Post

जीप और दुपहिया वाहन की टक्कर में दो लोगों की मौत

Sat Feb 1 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email बड़वानी, 1 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिला मुख्यालय पर एक जीप और दुपहिया वाहन की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बड़वानी जिला मुख्यालय के बाहरी क्षेत्र […]

You May Like

मनोरंजन