
भोपाल। विजयादशमी पर्व पर आज प्रेमपुरा घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। भक्तजन श्रद्धा और आस्था के साथ माता दुर्गा की झांकियों को विसर्जन के लिए ला रहे हैं। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा घाट गूंज उठा। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। प्रतिमा विसर्जन का यह क्रम कल सुबह तक जारी रहेगा।
