फैशन स्टूडेंट से बॉलीवुड स्टार तक का सफर, सोनाक्षी सिन्हा ऐसे लिखी सफलता की नई कहानी

जून यानी आज सोनाक्षी सिन्हा अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। फैशन स्टूडेंट से बॉलीवुड अभिनेत्री बनने तक उन्होंने किया कई चुनौतियों का सामना और बनाई अपनी नई पहचान।

2 जून यानी आज सोनाक्षी सिन्हा अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 2010 से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने अपने जीवन में कामयाबी की नई मिसाल कायम की है। सोनाक्षी के एक फैशन छात्रा होने से बॉलीवुड स्टार बनने तक का सफर वाकई में प्रेरणादायक सफर बना है। इस चकाचौंध वाली दुनिया में सोनाक्षी ने बार-बार अपने ग्लैमर्स लुक से लोगों को चौंकाया है। और इस फिल्मी दुनिया में फैशन आइकॉन बनकर नई पहचान बनाई है।

फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले सोनाक्षी सिन्हा एक फैशन डिजाइनिंग की छात्रा रह चुकी हैं। पढाई के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने एक स्टाइलिस्ट के तौर पर काम किया है। अपने फिल्मी करियर की शुरुआत से पहले सोनाक्षी बतौर एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में भी काम कर चुकी हैं।

सलमान खान के साथ की एक्टिंग की शुरुआत
सोनाक्षी की लाइफ में बड़ा मोड़ तो तब आया जब सलमान खान ने उन्हें फिल्मों में आने की सलाह दी। लेकिन उस समय पर सोनाक्षी का वजन बहुत ज्यादा था। सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्मों में आने के लिए लगभग 30 किलो वजन कम किया। जिसके बाद सोनाक्षी को अपनी मेहनत का फल भी मिला था, जिसका जीता जागता सबूत है, साल 2010 में आई दबंग मूवी। जिससे सोनाक्षी ने फिल्मों में धमाकेदार डेब्यू किया था। और दबंग फिल्म ब्लॉकबास्टर भी साबित हुई थी।

पहली ही फिल्म से सोनाक्षी बनीं सुपरस्टार
साल 2010 में आई फिल्म दबंग में सोनाक्षी सिन्हा ने रज्जो का किरदार निभाया था। इस फिल्म के ब्लॉकबास्टर साबित होने से सोनाक्षी रातों-रात एक बेहतरीन स्टार बन गईं। फिल्म दबंग से डेब्यू करने के लिए सोनाक्षी सिन्हा को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री के लिए सम्मानित भी किया गया। फिल्म दबंग के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने ‘राउडी राठौर’, ‘सन ऑफ सरदार’, ‘हॉलीडे’, ‘लुटेरा’ और ‘अकीरा’ जैसी फिल्मों में काम करके अपनी एक्टिंग को भी निखारा है।

सोनाक्षी ने बदली खूबसूरती की परिभाषा
जहां एक तरफ बॉलीवुड में जीरो साइज फीगर का दौर चल रहा था, तब सोनाक्षी ने अपने आत्मविश्वास और अपनी पर्सनैलिटी से अपनी अलग पहचान बनाई। सोनाक्षी सिन्हा को सोशल मीडिया पर कई बार उनकी बॉडी को लेकर ट्रोल भी किया गया। लेकिन सोनाक्षी सिन्हा ने हमेशा यह मैसेज दिया कि खूबसूरती सिर्फ शरीर के आकार से नहीं होती बल्कि आत्मविश्वास से होती है।

दबंग गर्ल का जलवा अभी भी बरकरार
सोनाक्षी सिन्हा आज के दौर की वो अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है। सोनाक्षी सिन्हा फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काफी सक्रिय है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की हाल ही में रिलीज हुई ओटीटी फिल्म ‘सिस्टम’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच, फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अभिनय और अपने किरदार को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा भी की थी। उन्होंने बताया था कि एक एक्टर का काम बाहर से देखने में जितना आसान लगता है, असल में उतना ही मुश्किल होता है।

Next Post

दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, मोहनलाल की फिल्म ने 12वें दिन कमाए इतने करोड़

Tue Jun 2 , 2026
मोहनलाल की फिल्म दृश्यम-3 का बॉक्स ऑफिस पर जादू अभी भी छाया हुआ है। फिल्म ने रिलीजिंग के 12वें दिन 2.20 करोड़ की कमाई करके कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। डायरेक्टर जीतू जोसेफ और एक्टर मोहनलाल की जोड़ी ने फिल्म दृश्यम-3 के रिलीजिंग के 12वें दिन भी बॉक्स […]

You May Like