सड़क पर खतरनाक तरीके से खड़ा ट्रक जब्त, चालक पर केस दर्ज

इंदौर. एमआर 9 पर बर्फानी धाम के सामने सड़क पर खतरनाक तरीके से ट्रक खड़ा करने पर पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है. ट्रक के इस तरह खड़े होने से मार्ग से गुजरने वाले लोगों के साथ हादसा होने का खतरा था. पुलिस ने ट्रक जब्त कर थाने पहुंचाया है.

ट्रक नम्बर एनएल 01 एएच 1489 के चालक बसरू पिता कमरुद्दीन उम्र 41 साल, निवासी मेवात, हरियाणा के खिलाफ कार्रवाई की है. ट्रक के परमिट पर पारसनाथ रोड कैरियर्स एलएलपी का नाम दर्ज है. विजय नगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि सड़क पर खतरनाक तरीके से वाहन खड़े कर लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. भारी वाहन चालकों को निर्धारित समय और मार्ग का पालन करना चाहिए.

Next Post

जूनी इंदौर मुक्तिधाम रेलवे अंडर ब्रिज सरवटे से गंगवाल बस स्टैंड मार्ग में सबसे बड़ी बाधा

Tue Oct 20 , 2026
इंदौर. शहर में मास्टर प्लान के तहत सड़कों का चौड़ीकरण जारी है. सैकड़ों मकान-दुकान हटाए जा चुके हैं, लेकिन सरवटे से गंगवाल बस स्टैंड मार्ग पर जूनी इंदौर मुक्तिधाम के पास रेलवे अंडर ब्रिज की कम ऊंचाई पूरे प्रोजेक्ट पर ही सवाल खड़े कर रही है. इस पुराने रेलवे अंडरब्रिज/पुल […]

You May Like