
सिंगरौली । सिंगरौली शहर अंतर्गत पदस्थ पटवारी सुदेश गौतम के कार में आज शनिवार की शाम के वक्त आग लग गई। हालांकि मौके पर मौजूद ननि का फायर बिग्रेड आग पर काबू पा लिया।
जानकारी के अनुसार पटवारी सुदेश गौतम अपनी कार ननि दफ्तर परिसर में खड़ी कर जैसे ही कार्यालय के अंदर पहुंचे, तभी कार में आग उठने लगी। वहां पर मौजूद लोगों ने शोर-शराबा किया, मौके पर मौजूद फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया। फिलहाल कार जलने से बच गई। बताया जाता है कि शॉट-सर्किट के कारण कार में आग लगी थी। गनिमत रही कि पटवारी चन्द मिनट पहले ही कार को खड़ी किये थे।
