एसआई पर दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर शादी से मुकरा इंस्पेक्टर, दर्ज कराई एफआईआर

ग्वालियर:एक पुलिस निरीक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगा है. यहां तिघरा पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में पदस्थ रूपेश शर्मा नामक निरीक्षक के खिलाफ 9 महीने की गर्भवती महिला ने केस दर्ज कराया है. महिला के शिकायत पर झांसी रोड थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का ममाला दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक, निरीक्षक रूपेश शर्मा शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं. वहीं पीड़ित महिला विधवा है और बुटीक चलाती है. महिला 9 महीने की गर्भवती बताई जा रही है.

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसके पति का पिछले 6 साल पहले मौत हो गई थी. उसका एक बच्चा भी है. निरीक्षक रूपेश शर्मा से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. पहले दोस्ती हुई, फिर निरीक्षक ने शादी का वादा करके नजदीकियां बढ़ाई. रुपेश ने पहली बार 2024 में उसके बुटिक में आकर उससे शारीरिक संबंध बनाए. उसके बाद यह सिलसिला लगातार चलता रहा. इसी बीच युवती अचानक गर्भवती हो गई, जिसके बाद वो रूपेश पर शादी करने के लिए बोली.

पीड़ित महिला ने शिकायत में कहा कि रुपेश शादी की बात कहने पर टाल मटोल करने लगा. जिसके बाद वो परेशान हो गई और उसने रूपेश के परिवार वालों से संपर्क किया, तब पता चला कि वो पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं.महिला ने पुलिस को बताया कि वो बुटीक चलाती है. वो उसका प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया पर अनेक ग्रुप से जुड़ी हुई है. ऐसे ही एक ग्रुप से रुपेश से उसकी दोस्ती हुई. युवती निरीक्षक के साथ की एक महिला सब इंस्पेक्टर की दोस्त भी है और वह भी उसके ग्रुप से जुड़ी थी. यहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई. निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

हिजबुल्लाह लेबनान-इजरायल के बीच वार्ता का करता है विरोध

Mon Apr 13 , 2026
बेरुत, 13 अप्रैल (वार्ता) हिजबुल्ला की राजनीतिक परिषद के उपाध्यक्ष महमूद कोमती ने कहा कि हिजबुल्लाह लेबनान और इजरायल के बीच सीधी बातचीत का विरोध करता है और उसे इनसे किसी सकारात्मक परिणाम की उम्मीद नहीं है। श्री कोमती ने रूसी समाचार एजेंसी ‘स्पुतनिक’ से कहा, “लेबनान में संघर्षविराम ईरान […]

You May Like