नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह 17 को, 11 श्रेणियों में मिलेगा पत्रकारों को सम्मान

ग्वालियर। मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान एवं संवाद समारोह 17 मई रविवार को दोपहर 12:30 बजे बाल भवन सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष यह पुरस्कार 11 विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे।

मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के अध्यक्ष नरेंद्र कुंटे, कार्यक्रम संयोजक दीपक तोमर, सह संयोजक जोगेंद्र सेन, सुनील पाठक एवं विनोद गुप्ता ने बताया कि देवर्षि नारद की पत्रकारिता में वैश्विक समस्याओं का समाधान विषय पर आयोजित समारोह के मुख्य वक्ता प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य प्रोफेसर गौरव वल्लभ होंगे। मुख्य अतिथि जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो.डॉ.राजकुमार आचार्य होंगे। अध्यक्षता मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के सचिव एवं मप्र उच्च न्यायालय के अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश शुक्ला करेंगे।

*यह रहेंगी श्रेणियां*

श्रेष्ठ प्रवासी पत्रकार सम्मान, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, वरिष्ठ पत्रकार सम्मान, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रिपोर्टर सम्मान, वीडियो जर्नलिस्ट, आंचलिक पत्रकार सम्मान, छायाकार सम्मान, वेब पोर्टल / डिजिटल मीडिया सम्मान, बेस्ट आउटपुट सम्मान, श्रेष्ठ युवा पत्रकार सम्मान, श्रेष्ठ महिला पत्रकार सम्मान।

Next Post

नवगठित छठवां राज्य वित्त आयोग 20 मई को ग्वालियर प्रवास पर रहेगा, होंगीं संभाग स्तरीय बैठकें

Thu May 14 , 2026
ग्वालियर । नवगठित छठवां राज्य वित्त आयोग 20 मई को ग्वालियर प्रवास पर रहेगा। इस दिन राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया की अध्यक्षता में संभाग स्तरीय महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित होंगीं। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष पवैया की अध्यक्षता में प्रात: 11.30 बजे व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार पर […]

You May Like