
स्विट्जरलैंड की पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस क्यूल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 के दौरान न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में बलात्कार करने का गंभीर आरोप लगाया है। अमेरिकी संसद के डेमोक्रेटिक सदस्यों द्वारा जारी एक नई रिपोर्ट के अनुसार, 1993 में ‘अमेरिकन ड्रीम पेजेंट’ प्रतियोगिता के दौरान ट्रंप से उनकी मुलाकात हुई थी। क्यूल का दावा है कि ट्रंप के एक सहयोगी ने उन्हें होटल के कमरे में बुलाया, जहां ट्रंप ने उनके साथ जबरदस्ती की। इससे पहले 2024 में उन्होंने यौन शोषण का आरोप लगाया था, लेकिन अब नई रिपोर्ट में उन्होंने इसे बलात्कार बताया है।
