बोर्ड परीक्षा का पेपर लेने थाने पहुंचे भृत्य को पड़ा दिल का दौरा

रीवा। रीवा में आज बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में तैनात शासकीय स्कूल के भृत्य की अचानक दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई. यह घटना उस वक्त हुई जब भ्रत्य स्कूल के एक शिक्षक के साथ थाने में बोर्ड परीक्षा का पेपर लेने पहुंचा था, तभी थाने में खड़े-खड़े वह जमीन पर गिर गया और अस्पताल पहुंचे ही चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया. दरअसल घटना गुरुवार की आज सुबह रीवा के बैकुंठपुर थाने की है.

घटना के संबंध में बैकुंठपुर थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर में भ्रत्य के पद पर पदस्थ आदित्य कुमार नामदेव निवासी हरदी आज सुबह स्कूल के ही टीचर श्रवण कुमार निगम के साथ बोर्ड परीक्षा का पेपर लेने बैकुंठपुर थाना पहुंचे थे. बताया गया कि जब वह पेपर ले रहे थे तभी आदित्य कुमार नामदेव के सीने में अचानक से दर्द उठा और वह जमीन पर गिर गए. हालाकि घटना के दौरान उनके साथ आए शिक्षक श्रवण कुमार द्वारा आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रथम दृष्टया आदित्य की मौत दिल का दौरा पडऩे से होना बताई जा रही है. फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में हडक़ंप मचा रहा है.

Next Post

तामिया में मधुमक्खी के हमले से एक मौत, दो घायल

Thu Feb 19 , 2026
छिंदवाड़ा। तामिया थाना क्षेत्र के भरिया ढाना के एक खेत में मधुमक्खी ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई। वही दो युवकों ने जैसे तैसे भागकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक ंषौंच के लिए गए हुए […]

You May Like