अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

सीधी। जिले के एनएच-39 पर बढ़ौरा स्थित साक्षी कॉलेज के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल साइकिल सवार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से महज एक घंटे के भीतर हो सकी। जानकारी के अनुसार मृतक मोतीलाल यादव निवासी पटेहरा कला साइकिल से आज दोपहर करीब 2 बजे कहीं से लौट रहे थे। इसी दौरान बढ़ौरा स्टैंड तिराहा के पास किसी अज्ञात बड़े वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें तत्काल सेमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया लेकिन गंभीर चोटों के चलते कुछ ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नहीं होने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। फेसबुक पर साझा की गई पोस्ट तेजी से वायरल हुई, जिसके बाद परिजनों तक सूचना पहुंची। सूचना मिलते ही मृतक की बेटी और अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और अस्पताल परिसर गमगीन हो उठा।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया


गया।

Next Post

दक्षिण अफ्रीका में कोई 'श्वेत नरसंहार' नहीं- जॉन स्टीनहुइसन

Fri Jan 23 , 2026
जोहान्सबर्ग, 23 जनवरी (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका की ‘डेमोक्रेटिक अलायंस’ (डीए) के नेता जॉन स्टीनहुइसन ने उन दावों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका में तथाकथित ‘श्वेत नरसंहार’ हो रहा है। डीए नेता ने गुरुवार को ‘प्रेस गैलरी एसोसिएशन’ में मीडिया से बात करते […]

You May Like