एसआईआर के डिजिटलाइजे़शन में प्रगति लायें: कलेक्‍टर 

जबलपुर। कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राघवेन्‍द्र सिंह ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लेने शहर के चारों विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने आधारताल क्षेत्र के आनंद नगर और जय प्रकाश नगर, नव जागरण स्‍कूल में एसआईआर अंतर्गत गणना पत्रकों के वितरण व संग्रहण तथा उनके डिजिटलाइजे़शन की प्रक्रिया को देखा। उन्‍होंने कहा कि एसआईआर अंतर्गत ऑनलाईन गणना पत्रक से भी डिजिटलाइजे़शन किया जा सकता है। मौके पर उन्‍होंने स्‍वयं संग्रहित गणना पत्रकों का डिजिटलाइजे़शन किया। नगर निगम के संभागीय कार्यालय संभाग क्रमांक 15 सुहागी में भी पहुंचकर एसआईआर के डिजिटलाइजे़शन का कार्य देखा। कलेक्‍टर श्री सिंह ने केंट विधानसभा अंतर्गत उदय नगर तथा तहसील कार्यालय गोरखपुर पहुंचकर एसआईआर के डिजिटलाइजे़शन के कार्य का निरीक्षण किया और निर्देशित किया कि इस कार्य को प्राथमिकता से करें। उन्‍होंने बीएलओ से भी संवाद कर डिजिटलाइज़ेशन के संबंध में आवश्‍यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान नगर निगम कमिश्‍नर रामप्रकाश अहिरवार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्‍योति परस्‍ते व संबंधित क्षेत्र के एसडीएम तथा तहसीलदार मौजूद थे।

Next Post

कड़ाके की सर्दी के मद्देनजर स्कूलों का समय बदला

Mon Nov 17 , 2025
ग्वालियर। सर्दी के मौसम में बच्चों की सुविधा, सुरक्षा व आवागमन को ध्यान में रखकर स्कूलों के समय में 20 नवंबर से बदलाव किया गया है। जिले में संचालित एमपी बोर्ड, सीबीएसई व आईएसई से संबद्ध सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों में अध्ययनरत नर्सरी से 5वी कक्षा तक के बच्चों […]

You May Like