भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का फूंका पुतला

ग्वालियर। कांग्रेस के भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में रविवार को मुखर्जी भवन पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और फूल सिंह का पुतला दहन किया।

पुतला दहन के अवसर पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध को जाति और धार्मिक मान्यताओं से जोड़ते हुए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग समाज का उल्लेख कर महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसका भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक का यह अभद्र बयान नारी की अस्मिता को ठेस पहुंचाने वाला है और यह दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के बारे में कैसी सोच रखती है। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती नीलिमा शिंदे ने कहा कि महिलाओं और एससी एसटी समाज के प्रति इस तरह की दूषित, विकृत और कुंठित मानसिकता केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पूरी कांग्रेस पार्टी की सोच को उजागर करती है।

पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन में प्रिया तोमर, करुणा सक्सेना, किरण लता भदौरिया, श्रीमती मंजू सिकरवार, श्रीमती सुमन शर्मा, राकेश माहौर, राजू पलैया, रामेश्वर भादौरिया, सुरेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, सत्येंद्र शर्मा, महेंद्र सोलंकी, जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी, सतपाल जादौन, अमर कुटे सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Next Post

जबलपुर–दमोह मुख्य मार्ग पर आवारा मवेशियों का कब्जा

Sun Jan 18 , 2026
जबलपुर। ग्राम बेलखाडू के अंतर्गत साथ ही जबलपुर– दमोह मुख्य मार्ग पर आवारा मवेशियों की बढ़ती संख्या आमजन के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। प्रतिदिन सुबह-शाम सड़क पर गाय, बैल और बछड़ों के झुंड खुलेआम घूमते देखे जा रहे हैं, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के अचानक ब्रेक लगाने […]

You May Like

मनोरंजन