पेट्रोल पंप में भडक़ी आग, मची भगदड़

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत मेडिकल स्थित पेट्रोल पंप में अचानक आग लग गई। जिससे अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गनीमत रही कि समय रहते फायर उपकरणों की मदद से पंप कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया वरना बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था। सुरक्षा के मददेनजर फिलहाल पेट्रोल पंप बंद करा दिया गया हैं।

गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि मेडिकल में स्थित एचपी का पेट्रोल पंप हैं शनिवार रात्रि आठ बजेे ग्राहक पेट्रोल भरवा रहते थे। तभी एक व्यक्ति मोबाइल पर बात कर रहा था, तभी अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी एवं भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई।

पंप कर्मचारियों की सूझबूझ से समय रहते फायर उपकरणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, आग कैसेऔर किन परिस्थितियों में लगी, इसका पता नहीं चल सका है, मामले की जांच जारी है। फिलहाल पेट्रोल पंप को बंद करा दिया गया है।सेफ्टी ऑफिसर मामले की जांच करने पहुंचेंगे, जिसके बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।

Next Post

प्रताडऩा से तंग आकर महिला ने की थी आत्महत्या

Sun Jun 29 , 2025
जबलपुर: कटंगी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने 20 मई को जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। मर्ग जांच में खुलासा हुआ कि मृतिका ने प्रताडऩा से तंग आकर आत्महत्या की थी। जांच के बाद आरोपी पति, सास, ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।पुलिस ने […]

You May Like