जबलपुर: कटंगी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने 20 मई को जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। मर्ग जांच में खुलासा हुआ कि मृतिका ने प्रताडऩा से तंग आकर आत्महत्या की थी। जांच के बाद आरोपी पति, सास, ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।पुलिस ने बताया कि श्रीमती खुशबू ठाकुर पति आलोक ठाकुर 24 वर्ष निवासी काकडख़ेड़ा थाना कटंगी की ने जहर का सेवन कर लिया था, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी।
जांच के दौरान पाया गया कि श्रीमती खुशबू ठाकुर के पति आलोक सिंह गौंड़, ससुर अर्जुन सिंह गौड़ 52 वर्ष, सास प्यारीबाई गौंड़ 42 वर्ष सभी छोटी छोटी बातों को लेकर परेशान करते थे। पति द्वारा शराब पीकर मारपीट की जाती थी। प्रताडि़त एवं परेशान होकर श्रीमती खुशबू ठाकुर ने जहर का सेवन कर लिया था।
