सांदिपनी विद्यालय में सीएम की क्लास, छात्रों को बताया शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव

आष्टा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आष्टा प्रवास के दौरान सांदिपनी विद्यालय में विद्यार्थियों से आत्मीय बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बच्चों से पढ़ाई, भविष्य के लक्ष्य और उनकी रुचियों के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने और जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है और विद्यार्थी ही प्रदेश का भविष्य हैं।

बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री के सवालों के जवाब दिए और अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर विद्यालय का माहौल उत्साह और ऊर्जा से भर गया।

Next Post

गैलरी में खड़ी पेट्रोल बाइक बनी 'काल', झुलसे मां-बेटा, स्वाहा हुई गृहस्थी

Sun Apr 12 , 2026
गुना। अब तक इलेक्ट्रिक गाड़ियों में आग लगने की खबरें डरा रही थीं, लेकिन गुना के कालापाठा क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ घर के अंदर खड़ी एक स्पोर्ट्स टीवीएस बाइक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को […]

You May Like

मनोरंजन