सीवरेज का दूषित जल छोड़े रहे थे खुले मैदान में

बायपास स्थित होटल गोल्डन लीव्स पर 2 लाख की चालानी कार्रवाई
भूमिगत जल प्रदूषित हो रहा था, बोरिंग मै दूषित पानी आने लगा

इंदौर:बायपास स्थित होटल गोल्डन लीव्स पर 2 लाख की चालानी कार्रवाई की गई. होटल द्वारा सीवरेज का दूषित जल खुले मैदान में छोड़ा जा रहा था. इससे भूमिगत जल प्रदूषित हो रहा था और आसपास की कालोनियों के बोरिंग मै दूषित पानी आने लगा था.आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर बायपास स्थित होटल गोल्डन लीव्स पर दो लाख की सख्त चालानी कार्यवाही की गई. होटल द्वारा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से उपचारित करे बगैर सीवरेज का दूषित जल खुले मैदान में छोड़ा जा रहा था.

भूमिगत जल प्रदूषित हो रहा था एवं आसपास की कालोनियों के रहवासियों के बोरिंग मै भी दूषित पानी की समस्या उत्पन्न हो रही थी जिसकी स्थिति संज्ञान में आने पर आयुक्त श्री वर्मा द्वारा सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे. कार्रवाई में जोन 22 झोनल/भवन अधिकारी शिवराज सिंह यादव,भवन निरीक्षक हिमांशु ताम्रकार,सहायक सीएसआई पीयूष सेंगर,सहायक राजस्व अधिकारी अबीर रेवाल, उपयंत्री अç नरूद्ध बनसोडे,सहायक कमल दुबे, दरोगा अर्जुन एवं अन्य उपस्थित रहे.

Next Post

कान्ह नदी किनारे बना रहे थे अवैध दुकान

Sat Feb 22 , 2025
निगमायुक्त के निर्देश पर हुई कार्रवाई निगम के दल ने 3 दुकानों को तोड़ा इंदौर: निगम आयुक्त के निर्देश पर कान्ह नदी किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बनाई जा रही 3 दुकानों पर रिमूवल कार्रवाई की गई.नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा को कान्ह नदी के […]

You May Like