कान्ह नदी किनारे बना रहे थे अवैध दुकान

निगमायुक्त के निर्देश पर हुई कार्रवाई
निगम के दल ने 3 दुकानों को तोड़ा

इंदौर: निगम आयुक्त के निर्देश पर कान्ह नदी किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बनाई जा रही 3 दुकानों पर रिमूवल कार्रवाई की गई.नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा को कान्ह नदी के किनारे चंद्रभागा हनुमान मंदिर के पास अवैध रूप से तीन दुकानों के निर्माण की सूचना प्राप्त हुई. इस पर आयुक्त श्री वर्मा द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए इन 3 अवैध दुकानों को तोड़ने के निर्देश दिए गए. आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम की टीम ने कमल वर्मा द्वारा बनाई जा रही निर्माणाधीन दुकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई.
एनजीटी ने भी लगाई है रोक
उल्लेखनीय है कि न्यायालय (एनजीटी) द्वारा भी नदी किनारे किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक लगाई गई है। इसी के मद्देनजर नगर निगम द्वारा सख्त कदम उठाते हुए अवैध निर्माण को हटाया गया. नगर निगम प्रशासन नागरिकों से नदी किनारे अवैध निर्माण न करने की अपील करता है और चेतावनी देता है कि भविष्य में भी अवैध निर्माण के विरुद्ध कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

Next Post

दुधिया में बनेगा तीन करोड़ रूपये लागत का नया अस्पताल भवन

Sat Feb 22 , 2025
विधायक मधु वर्मा ने किया भूमिपूजन इंदौर:शहर के समीप ग्राम दुधिया में लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का नवीन भवन बनाया जाएगा. राऊ विधानसभा क्षेत्र में स्थित यह अस्पताल 8 बिस्तरों की क्षमता का रहेगा. इसका भूमिपूजन आज यहां विधायक मधु वर्मा ने किया.इस नवीन […]

You May Like

मनोरंजन