बृहस्पतिकुंड मे पिकनिक मनाने आये तीन युवक बहे

(सुरेश पाण्‍डेय)पन्ना।आज ऐतिहासिक बृहस्पति कुंड मे पिकनिक मनाना युवकों को महंगा पड़ा जिसमें आज पन्ना जिले का एक युवक और दो सतना जिले के युवक पानी मे बह गये। हासिल जानकारी के अनुसार पन्ना में हुई झमाझम बारिश से जिले के नदी नाले उफान पर है जिसमे सबसे ज्यादा ऐतिहासिक बृहस्पति कुंड जो इन दिनों अपने पूरे सबाब पर है जहां बड़ी संख्या में लोग हजारों फिट से गिरते पानी को निहारने आ रहे है और लापरवाही की वजह से हादसों का शिकार भी हो रहे है ताजा मामला आज दिन रविवार 29 जून को एक बार फिर देखने को मिला जहां प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बृहस्पति कुंड में 3 युवक लापता हो गए. बताया जा रहा है कि ये तीनों लड़के जिसमें अभिषेक वर्मन निवासी जिगदहा जिला पन्ना, कृष्णा शर्मा तथा त्वरित चौधरी निवासी भरहूत नगर सतना अपने दोस्तों के साथ बृहस्पति कुंड में झरना देखने आए थे। उनके साथ आए दोस्तों ने बताया कि जब वे कुंड में नहा रहे थे, तभी अचानक वे तीनों पानी में गायब हो गए और वापस नहीं आए. दोस्तों ने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। स्थानीय प्रशासन और पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी गई है। वही शाम करीब 5 बजे लापता लड़कों की तलाश के लिए तत्काल एक बचाव अभियान शुरू किया गया। पुलिस और होम गार्ड की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और गोताखोरों की मदद से कुंड में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बचाव दल लगातार तलाशी में जुटा हुआ है। समाचार लिखे जाने तक रेक्क्यू ऑपरेशन जारी था और युवकों का पता नहीं चल सका।

Next Post

बारिश में धनौरा पहुंचने के लिए बनेगा वैकल्पिक मार्ग, DPR की जाएगी तैयार

Sun Jun 29 , 2025
कुक्षी।पिछले कई वर्षों से धनौरा ग्राम के अंतर्गत आने वाली जमीन पर कुक्षी के किसानों द्वारा खेती करने के लिए नदी पार करना पड़ रहा है। बारिश में आलम यह होता है कि खेत तक पहुंचने के लिए किसानों को पानी के बीच से नदी पार कर जाना पड़ता हैं। […]

You May Like