बारिश में धनौरा पहुंचने के लिए बनेगा वैकल्पिक मार्ग, DPR की जाएगी तैयार

कुक्षी।पिछले कई वर्षों से धनौरा ग्राम के अंतर्गत आने वाली जमीन पर कुक्षी के किसानों द्वारा खेती करने के लिए नदी पार करना पड़ रहा है। बारिश में आलम यह होता है कि खेत तक पहुंचने के लिए किसानों को पानी के बीच से नदी पार कर जाना पड़ता हैं। जब तक नदी में पानी रहता है तब तक कोई भी वाहन या बैलगाड़ी को खेत तक ले जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग नहीं है. जिससे किसानों की फसल खराब हों जाती हे व किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ता हे। इस सम्बन्ध में विगत दिनों धार कलेक्टर प्रियंक मिश्र जनसुनवाई पर नगर आगमन पर पार्षद संजय सिरवी के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर एवं एसडीएम विशाल धाकड़ से भेट कर अपनी समस्या से अवगत करवाया था। समस्या की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपद पंचायत कुक्षी की उपयंत्री राजेश्वरी पटेल व सुनील डामोर द्वारा कापसी नदी पर मौका मुवायना कर किसानों के आवागमन के लिए उचित मार्ग बनाने के लिए प्राक्कलन(DPR) तैयार करने हेतु उचित कार्यवाही की जिससे किसानों को खेती करने में आसानी हो।

Next Post

नशा विरोधी मुहिम में सक्रिय भूमिका निभाने पर पुलिस अधीक्षक सम्मानित

Sun Jun 29 , 2025
गुना। अंतर्राष्ट्रीय नशा एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर मन मनोचिकित्सा संस्थान एवं नशा मुक्ति केंद्र (DDAC), गुना के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें समाज को नशे के विरुद्ध जागरूक करने और सहयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से अनेक गणमान्य अतिथियों और विशेषज्ञों […]

You May Like