भोपाल:मप्र के सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज जिलों में बुधवार को मूसलाधार बारिश के आसार हैं.इन जिलों में मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 30- 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. इसके साथ ही रायसेन, विदिशा, सतना, नर्मदापुरम, उमरिया,कटनी, नरसिंहपुर सहित जिलों में बारिश होती रहेगी.
इन जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.प्रदेश में फिलहाल 18 जुलाई तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा. प्रदेश के जिलों में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है.
