सांप के डंसने पर झाड़ फूंक के चक्कर में गई युवक की जान 

 

छिंदवाड़ा। वन विभाग भले ही गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को अंधविश्वास से दूर रहने के लिए जागरूक कर रहा हो, लेकिन आज भी गांव में अंधविश्वास कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कहींं न कहीं अंधविश्वास के चक्कर में आकर लोग जान गवा दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार को जिले के सिंगोड़ी में सामने आया है। जहां युवक को सर्पदंश के बाद परिजन झाड़ फूंक के लिए पडि़हार के यहां ले गए। जब युवक की हालत गंभीर हो गई तब उसे जिला अस्पताल लेकर आए। डाक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी अनुसार सुनील पिता लखन यदुवंशी उम्र 44 साल अमरवाड़ा के सिंगोड़ी का रहने वाला है। शनिवार की रात वह वैवाहिक कार्यक्रम से घर लौटा था। हालांकि इस दौरान वह शराब के नशे में था। उसने देखा कि घर के अंदर एक सांप घुस रहा है। उसने नशे की हालत में सांप को पूछ की तरफ से पकड़ लिया। पकडऩे के बाद उसे डिब्बे में डालने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सांप ने पलटकर सुनील के हाथ में तीन जगह डस लिया। परिजन उसे अस्पताल लाने की बजाए झाड़ फूंक के लिए पडि़हार के यहां ले गए। झाड़ फूंक के बाद भी सुनील की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन सुबह 10 बजे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस तरह अंधविश्वास के चक्कर में सुनील की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Next Post

बिना टेंडर 1 करोड़ के काम हुए, EOW ने निगमायुक्त से मांगा ई-टैण्डरिंग का रिकार्ड

Sun Apr 27 , 2025
सिंगरौली। ननि सिंगरौली में करीब चार साल पूर्व बिना टेंडर के करीब 11 कार्यो को मंजूरी देने के मामले में ईओडब्ल्यू ने निगमायुक्त से ई-टैण्डरिंग का रिकार्ड माँगा है। इस बारे में रीवा में पदस्थ उप निरीक्षक भावन सिंह ने पत्र भेज कर आयुक्त से 6 बिन्दुओं पर जानकारी मांगी […]

You May Like