शादी रोक दो वरना मर्डर कर दूंगा

जबलपुर: एक शोहदे को दोनों बहनों के साथ छेड़छाड़ करने के साथ उन्हें धमकाया। यहां तक की युवती की शादी नहीं रूकवाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। गोसलपुर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय युवती को राहुल चौधरी निवासी शांति नगर का बीते तीन माह से परेशान कर रहा था और उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था।

बात करने का दबाव बनाता था, मना करने पर पिता को जान से मारने की धमकी देता था। युवती की शादी तय हो चुकी है। जब इसकी जानकारी राहुल को लगी तो वे भडक़ गया जब युवती की छोटी बहन 18 वर्षीय जब किराना दुकान सामान लेने गई तो आरेापी ने उसका हाथ पकडक़र छेड़छाड़ की और धमकी दी कि शादी तुड़वा दो वरना तुम्हे भी जान से मार दूंगा। पीडि़ता ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया जिसके बाद मामला थाने तक जा पहुंचा।

Next Post

महिला को गरम चिमटे से मार घर से निकला

Sun Mar 9 , 2025
पति, सास,ससुर, ननद पर एफआईआर जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत कृष्णा कॉलोनी में दहेज लोभियों ने महिला को कम दहेज मिलने का ताना मारते हुए उसकी पिटाई की। इतना ही नहीं उसकी गरम चिमटे से मारा और इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद पीडि़ता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट […]

You May Like