
जबेरा। दतिया चुनाव में कांग्रेस की विजय के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी का जोरदार जश्न मनाया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ नगर में विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाए और पूरे उत्साह के साथ जीत का उत्सव मनाया।
जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया। नगर में निकले विजय जुलूस के चलते उत्सव जैसा माहौल बना रहा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने इस जीत को जनता का विश्वास बताते हुए कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर लगातार कार्य करती रहेगी। उन्होंने सभी मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
